SC परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 7 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, CJI डीवाई चंद्रचूड़ समेत कई मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Anupam Kumar
1 Min Read

देश: संविधान दिवस के मौके पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में संविधान के पिता कहे जानें वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कई लोग मौजूद रहें।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 7 फीट ऊंची प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु और सीजेआई चंद्रचूड़ ने पौधारोपण किया।

बता दें कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाया गया था। साल 2015 से आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *