मिरर मीडिया : दिसंबर महोने में ठंड के बीच बेमौसम बरसात ठंड को और बढ़ा देगी। दरअसल ये बेमौसम बरसात चक्रवात मिचौंग का असर है। बता दें कि चक्रवात को लेकर झारखंड में भी इसका असर दिखने लगा है। मौसम विभाग की माने तो ऐसा मौसम 8 दिसंबर तक रहने वाला है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
झारखंड में रांची में आज सुबह से ही काले बादल छाए है और अच्छी खासी बारिश भी हुई। रांची के अलावा कुछ जिलों में भी आज अच्छी खासी बारिश का अनुमान है व तूफान की वजह से तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बुधवार को बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला व लोहरदगा में अच्छी खासी बारिश देखी जा सकती है। कल भी इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ वज्रपात और हवा 80 से 90 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी। तूफान के कारण देश के पूर्वी भाग से यह हवा झारखंड की तरफ आ रही है।
6-7 दिसंबर को राज्य में कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है जबकि आठ दिसंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
गौरतलब है कि चक्रवात मिचौंग से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत में पड़ने वाले कई राज्यों में काले बादल छाए हुए हैं तेज बारिश से जलमग्न हो गया है।