अर्जुन मुंडा बने देश के नए कृषि मंत्री, पीएम मोदी की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सौपा प्रभार

Anupam Kumar
2 Min Read

देश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और रेणुका सिंह सरुता के इस्तीफे के बाद जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को अब कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा दिया है।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए। इसमें कहा गया है कि पीएम को सिफारिश पर राष्ट्रपति ने मुंडा को कृषि मंत्रालय और किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को राज मंत्री के रूप में जल शक्ति मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री का दायित्व भी सौंपा गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री तोमर, पटेल और रेणुका ने सांसद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि भाजपा ने निर्णय लिया था कि हाल ही में राज्य विधानसभाओं के लिए चुने गए उसके सभी 12 सांसद अपनी संसद सदस्यता छोड़ देंगे। विधानसभा चुनावों में विजयी हुए ये नेता अब मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नई सरकारों में शामिल हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ से लोकसभा सांसद रेणुका ने हाल ही में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था और भरतपुर सोनहत सीट पर विजय हासिल की थी। इस्तीफा देने वाले अन्य सांसद मध्य प्रदेश से राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक, राजस्थान से किरोड़ी लाल मीणा, दीया कुमारी और राज्यवर्धन सिंह राठौड़, छत्तीसगढ़ से गोमती साई और अरुण साव शामिल हैं। इनमें सिर्फ किरोड़ी लाल मीणा राज्यसभा सदस्य हैं जबकि अन्य सभी लोकसभा सदस्य हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *