घाघीडीह जेल में इलाज के दौरान कैदी की मौत

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में एक 75 वर्षीय कैदी कटाई हांसदा की मौत शाम को हो गयी। बताया जा रहा कि वह कुछ समय से बीमार चल रहा था। इस अपराधी खिलाफ कई तरह के संगीन मामले दर्ज थे। जानकारी के मुताबिक आज अचानक से जेल में ही उसकी तबीयत खराब हो गयी। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है। मेडिकल टीम मृतक के शव का पोस्टमार्टम करेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *