मिरर मीडिया : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उन पर शांति भंग करने समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है। यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी के अलावा दीपेंद्र हुड्डा, अजय लल्लू के साथ सात अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इन सभी पर शांति भंग की आशंका और धारा 144 का उलंघन के आरोप में यह मामला दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा सीतापुर में पुलिस हिरासत में थीं। उन्हें 24 घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखने पर कांग्रेस पार्टी लगातार सवाल उठा रही थी लेकिन अब यूपी पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों कि माने तो उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार प्रियंका को सीतापुर के गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी अपने कमरे की सफाई करती दिखाई दी थीं। जिसका वीडियो भी सामने आया। गौरतलब हैं कि यूपी के लखीमपुर खीरी में भड़की हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी ने किसानों के समर्थन में आगे आई थीं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी किसानों से मिलने जा रही थी इस दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।

