Homeझारखंडस्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर...

स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर मनाया जाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह : क्विज प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

मिरर मीडिया : स्वामी विवेकानंद की जयंती, 12 जनवरी 2024 राष्ट्रीय युवा दिवस, के अवसर पर 5 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक प्रमंडल स्तर एवं राज्य स्तर पर राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह मनाया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय ने 5 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक प्रमंडल स्तर एवं राज्य स्तर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

इस दौरान 5 एवं 6 जनवरी को नया भारत पर युवा संसद कार्यक्रम, सर्विस टू मैनकाइंड इस सर्विस तो नेशन पर भाषण प्रतियोगिता, स्वामी विवेकानंद के आदर्श भारत को मूर्त रूप देने में युवा वर्ग का योगदान एवं भागीदारी पर निबंध लेखन, स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन एवं आदर्श पर क्विज प्रतियोगिता तथा सशक्त भारत विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रमंडल स्तर पर किया जाएगा।

वहीं 11 जनवरी 2024 को उपरोक्त सभी विषयों पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले को 10000 रुपए, द्वितीय को 8000 रुपए, तृतीया को 6000 रुपए, चौथा स्थान प्राप्त करने वाले को 4000 रुपए एवं पांचवें स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 2000 रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।

प्रमंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के मुख्य समारोह में भाग लेंगे।

इसमें प्रथम आने वाले प्रतिभागी को ₹20000, द्वितीय को ₹15000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹10000 का नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग स्थित डीवीसी चौक अवस्थित मौलाना अब्दुल कलाम आजाद इनडोर स्टेडियम एवं हजारीबाग झील के पास स्थित ओपन एमपीथियेटर में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और उसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर 9334483698, 9532979729 और 7667122887 पर संपर्क कर सकते हैं।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular