जम्मू कश्मीर में शुरू हुई मौसम की पहली बर्फबारी

Amita kaushal
1 Min Read

मिरर मीडिया : जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी से मौसम हुआ सुहावना । ताजा हिमपात बाबा अमरनाथ की गुफा, जोजिला दर्रा और साधना टॉप पर हुआ है। बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। वहीँ इस बर्फबारी के कारण पर्यटकों में काफी उत्साह का माहोल है। उधर, जम्मू जिले में रविवार देर रात मौसम ने करवट बदली। तेज हवा चली और बारिश भी हुई l

पहाड़ों पर बर्फ गिरने से तापमान भी सामान्य से नीचे चला गया था। इसके साथ ही अब उत्तर भारत समेत देश के अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में इस बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। घाटी के पहाड़ों पर पड़ी बर्फबारी हर किसी को आकर्षित कर रही है। पर्यटन स्थल गुलमर्ग की खूबसूरती बढ़ गई है।

आपको बता दें कि, मौसम विभाग ने खराब मौसम के संबंध में पहले की चेतावनी जारी कर दी थी कि 24 घंटे के दौरान मौसम ख़राब हो सकता है।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *