शुक्रवार को नहीं होगा दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन: अभय सिंह

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। काशीडीह स्थिति ठाकुर प्यारा सिंह-धुरंधर सिंह क्लब के संरक्षक अभय सिंह ने कहा कि शुक्रवार को शहर की सभी पूजा समिति मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करेंगी। इस फैसले का शहर की सभी पूजा समितियों ने समर्थन किया है। इस मौके पर अभय सिंह ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन भोग वितरण बंद कराने के लिए माफी नहीं मांगेगा। तब तक मूर्ति विसर्जन नहीं होगा। सभी पूजा समितियों का समर्थन देख सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष, महासचिव और सचिव ने भी अभय सिंह का समर्थन किया है। बुधवार को डीसी सूरज कुमार काशीडीह पहुंचकर मंदिर से हो रहे भोग वितरण को बंद करवा दिया था। इसके विरोध में क्लब के संरक्षक अभय सिंह ने गुरुवार की शाम पांच बजे काशीडीह मंदिर परिसर में सभी दुर्गा पूजा समितियों की बैठक बुलाई। बैठक में नागरिक सुविधा मंच के पदाधिकारी, भाजपा नेता विकास सिंह, नंदजी प्रसाद, आजसू के केंद्रीय महासचिव चंद्रगुप्त सिंह, सभी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी समेत अन्य लोग शामिल थे। शहर में 300 से अधिक दुर्गापूजा समितियां हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *