Content….
- शराब बनाने वाले उपकरण के साथ करीब 3 क्विंटल महुआ किया गया नष्ट
- धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाया गया अभियान
- घर के पीछे बना रखी थी अवैध महुआ शराब बनाने की बड़ी फैक्ट्री
- पुलिस की टीम को देखते ही दोनों घर वाले हो गए फरार
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र धनबाद एसएसपी DHANBAD SSP के निर्देश पर लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न गाँवों में अवैध महुआ दारू के ख़िलाफ अभियान चलाया गया।
घर के पीछे बना रखी थी अवैध महुआ शराब बनाने की बड़ी फैक्ट्री


जानकारी दे दें कि बुधवार को चलाए गए इस छापेमारी अभियान के क्रम में सिंगरायडीह गांव के सिमंत मंडल एवं विभीषण मंडल ने अपने घर के पीछे के स्थान में अवैध महुआ शराब बनाने की बड़ी फैक्ट्री स्थापित कर रखी थी। छापेमारी करने गई पुलिस की टीम को देखते ही दोनों घर वाले वहां से फरार हो गए।
शराब बनाने वाले उपकरण के साथ करीब 3 क्विंटल महुआ किया गया नष्ट
इधर टीम द्वारा छापेमारी के दौरान शराब बनाने वाले उपकरण के साथ करीब 3 क्विंटल महुआ, 275 मटका एवं गैलेन/प्लास्टिक जार में फुला हुआ महुआ तथा दारू चुलाई करने वाले उपकरण को बरामद किया गया और उसी जगह बरामद किये गए सभी उपकरण को नष्ट कर दिया गया। इसके बाद इस पूरे सन्दर्भ में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
k k sagar… ✍️
ये भी पढ़े….
- चाईबासा: मासूम से दरिंदगी करने वाले को मिली सजा, कोर्ट ने सुनाया 15 साल के कैद का फैसला
- वोटों की सुरक्षा का ‘सुरक्षा कवच’, वेयरहाउस पहुंचे डीएम, सुरक्षा घेरे का लिया जायजा
- जमुई में अब सस्ता कुकिंग कोयला: राशन दुकानों के जरिए मिलेगा लाभ, थोक विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया शुरू
- खनन पर सख्ती: उपायुक्त का बड़ा निर्देश—नियमों के तहत ही होगा संचालन, अवैध परिवहन पर भारी जुर्माना
- आसनसोल में कालबैसाखी का कहर : तूफान से अंधेरा, गर्मी में बारिश बनी राहत की फुहार

