HomeधनबादDhanbadGiridih लोकसभा क्षेत्र के विधायक ढुल्लु महतो को मिला Dhanbad लोकसभा क्षेत्र...

Giridih लोकसभा क्षेत्र के विधायक ढुल्लु महतो को मिला Dhanbad लोकसभा क्षेत्र से सांसद का टिकट !

  • बाघमारा विधानसभा, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में जबकि ढुल्लु महतो को Dhanbad लोकसभा क्षेत्र से मिला टिकट
  • Dhanbad loksabha क्षेत्र अंतर्गत 6 विधानसभा
  • टिकट मिलने के बाद विधायक ढुल्लु महतो सहित BJP के समर्थक बहुत ख़ुश

Dhanbad – राजनीति में कुछ भी संभव है। कब किसकी किस्मत पलट जाएगी यह कहना मुश्किल है। टिकट लेने से लेकर चुनाव लड़ने तक का सफर हर उम्मीदवार के लिए जंग ही होता है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ लोकसभा संसदीय क्षेत्र से लेकर दिल्ली तक की दौड़ होना लाजमी है। अब इस दौड़ का फल किसके खाते में जाता है ये केंद्र में बैठे पार्टी के नेतृत्वकर्ता ही तय करते हैं। Dhanbad लोकसभा संसदीय क्षेत्र का हाल ऐ चुनाव भी कुछ ऐसा है कोई ख़ुश हुआ कोई दुःखी होकर भी चुप रहा।

बाघमारा विधानसभा, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में  जबकि ढुल्लु महतो को Dhanbad लोकसभा क्षेत्र से मिला टिकट

ढुल्लु महतो
ढुल्लु महतो

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए Dhanbad लोकसभा क्षेत्र से BJP ने बाघमारा विधायक ढुल्लु महतो को टिकट देकर मैदान में उतारा है जबकि तीन बार हैट्रिक लगा चुके वर्तमान सांसद PN सिंह का इस बार पत्ता साफ कर दिया गया है। आपको बता दें कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में आता है जबकि भाजपा के विधायक ढुल्लु महतो को Dhanbad लोकसभा क्षेत्र से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया गया है। यानी Giridih गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में आने वाले बाघमारा विधायक ढुल्लु महतो Dhanbad लोकसभा क्षेत्र से खड़े हैं।

Dhanbad loksabha क्षेत्र अंतर्गत 6 विधानसभा

बता दें कि Dhanbad loksabha क्षेत्र अंतर्गत 6 विधानसभा पड़ता है बाधमारा विधानसभा की बात करें तो वह धनबाद का हिस्सा नहीं है यानी यह गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में आता है। और BJP ने Dhanbad लोकसभा क्षेत्र का टिकट ढुल्लु महतो को दिया है जिसका गणित भाजपा के पार्टी और नेतृत्व कर्ता ही जानते हैं।

Dhanbad से टिकट मिलने के बाद विधायक ढुल्लु महतो सहित BJP के समर्थक बहुत ख़ुश

खैर ये तो पार्टी की बात रही कि किसे कहाँ से चुनाव मैदान में उतारना है। इधर टिकट मिलने के बाद विधायक ढुल्लु महतो सहित BJP के समर्थक बहुत ख़ुश नजर आ रहें हैं। अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद करने में Dhanbad लोकसभा क्षेत्र के BJP समर्थक जुट गए हैं। आपको बता दें कि BJP ने वर्तमान बाघमारा विधायक ढुल्लु महतो को Dhanbad loksabha क्षेत्र से टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया है।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular