कौशल प्रशिक्षण के लाभुकों को मिला चेक, ऑन जॉब ट्रेनिंग में अच्छे प्रतिष्ठानों व कंपनियों में मिलेगा रोजगार

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम अंतर्गत डे एनयूएलएम योजना के तहत साईं ब्यूटी एंड हेल्थ केयर प्रशिक्षण केंद्र में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभुकों को ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए बिग बाजार प्रतिष्ठान में भेजा गया था जहां ऑन जॉब ट्रेनिंग पूरा करने के बाद स्टाइपेंड के रूप में फ्यूचर ग्रुप/ बिग बाजार के द्वारा लाभुकों को बैंक चेक प्रदान किया गया व बिग बाजार द्वारा बताया गया कि लाभुकों के प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कुशलता के साथ ऑन जॉब ट्रेनिंग पूरा करने वाले चयनित लाभुकों को बिग बाजार कांप्लेक्स में कार्य करने के लिए रखा जाएगा।


कौशल प्रशिक्षण के दौरान ऑन जॉब ट्रेनिंग करते हुए स्टाइपेंड के रूप में राशि का चेक पाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभुक काफी उत्साहित दिखे। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने प्रशिक्षण केंद्र साईं ब्यूटी एंड हेल्थ केयर के सेंटर इंचार्ज को निर्देश दिया कि सभी बैच के प्रशिक्षणार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग में अच्छे प्रतिष्ठानों व कंपनियों में भेजा जाए ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभुक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ सकें। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के सेंटर इंचार्ज व प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *