जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह लाल भट्टा बस्ती में स्वर्णरेखा नदी में शुक्रवार को नहाने के दौरान नदी में दो किशोर डूब गए। वहीं तीन अन्य किशोरों को स्थानीय लोगों ने अपने प्रयास से बचाया। लेकिन दो बच्चे लापता हैं उनकी तलाश जारी है। जिला प्रशासन गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश कर रहा है। डूबने वाले में एक बाबूडीह बस्ती का और दूसरा गोलमुरी थाना अंतर्गत तुईलडूंगरी का रहने वाला है। दोनों डूबने वाले काशीडीह के डीएसएम स्कूल के दसवीं के छात्र है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरों को नदी में तलाशने के लिए गोताखोरों का सहयोग लिया। काफी देर तक पानी में खोजबीन करने पर भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों के परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि पांच छात्र सुबह स्कूल से छुट्टी होने के बाद सीधे बाबू घाट नहाने के लिए पहुंचे। नहाने के दौरान इनमें से सभी छात्र डूबने लगे, जिनमे से तीन को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी दो अन्य छात्रों को बचा नहीं पाए। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान दो बच्चें डूबे, तीन को बचाया गया
Leave a comment

