जागरूकता : पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण का लिया संकल्प

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर टेल्को आम बागान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह द्वारा पौधरोपण किया गया। वहीं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए झंडोतोलन किया गया और उपस्थित कमिटी मेंबर्स आर के सिंह फैन क्लब के सदस्य और सक्रिय कर्मचारियों को यूनियन के महामंत्री आर के सिंह ने एक शपथ पत्र भी पढा। जिसमें पर्यावरण को संरक्षित करने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ उपस्थित लोगों ने लिया। इस अवसर पर महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि पर्यावरण और इस धरती को संरक्षित करना अपने भविष्य और अपने आने वाले पीढ़ियां के लिए एक जागरूक नागरिक का परिचय देना है। आप अगर इसके प्रति जागरूक नहीं है तो आने वाला भविष्य बहुत बड़ा होने जा रहा है इसलिए खुद जागरूक हो और दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें। अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा छोटा-छोटा प्रयास पर्यावरण को संरक्षित करता है। हम सब एक आदत डालें कि अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ लगाने का काम करें। इस तरह से एक बड़ा सहयोग पर्यावरण में आप दे सकेंगे।

Share This Article