प्रणय कुमार पूर्वे बने Dhanbad Club के सचिव, दीपक कानोरिया वरीय उपाध्यक्ष,पढ़े किसे मिला कितना वोट

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद क्लब में विभिन्न पदों के लिए रविवार को वोटिंग कराए गए। बता दें कि वोटिंग सुबह एजीएम मीटिंग के बाद दोपहर में शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली। विभिन्न पदों के लिए चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिये गए हैं। कुल 12 राउंड गिनती के बाद वरीय उपाध्यक्ष के लिए 340 वोट लाकर दीपक कनोरिया प्रथम स्थान पर रहें जबकि इसी पद के लिए 283 वोट लाकर चेतन गोयनका दूसरे स्थान पर रहें।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक रुइया को 330 वोट पड़े जिसके साथ उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि नितेश शाहाबादी को 294 वोट पड़े।  सचिव पद के लिए डॉ. प्रणय कुमार पुरबे को 402 वोट पड़े जबकि बसंत हेलीवाल को 220 वोट आए।

Joint Secretary पद के लिए अनूप कथूरिया 297 वोट जीतेन्द्र गुटगुटिया को 236 जबकि बरनाली गुप्ता 90 वोट पड़े।
वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक गुप्ता को 436 वोट और मनोज खेमका को 193 वोट पड़े।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....