डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: हेमन्त सोरेन के जेल से रिहा होने के बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज है। सभी की नजर यहां की सियासत पर टिकी है।
इसी बीच झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सत्ता दल की बैठक में बुधवार को हेमंत सोरेन को फिर नेता चुने जाने पर जमकर हमला बोला है।
बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार पर जमकर बोला हमला
चंपई सोरेन द्वारा सीएम पद से इस्तीफा देने को लेकर मरांडी ने कहा कि झामुमो में शिबू सोरेन (Shibu Soren) परिवार से बाहर का आदिवासी केवल काम चलाऊ है। शिबू सोरेन परिवार जब जैसा चाहे उसका उपयोग करेगा और फिर उसे दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकेगा।
उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन परिवार से बाहर का आदिवासी महज पालकी ढोने के लिए है। परिवारवाद से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री चुनने की बात करने वाले झामुमो का असली चेहरा उजागर हो गया।
कोल्हान के टाइगर को चूहा बना दिया: बाबूलाल मरांडी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चंपई सोरेन को पद पर रहते हुए बार-बार अपमानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करने के बावजूद उन्हें किनारे बिठाया गया। कोल्हान के टाइगर को चूहा बना दिया गया।
बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि यह झामुमो के अन्य आदिवासी नेताओं के लिए सबक है। उन्हें अपनी सीमा रेखा समझ लेनी चाहिए।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।