डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: झारखंड HC के 15वें मुख्य न्यायाधीश बने विद्युत रंजन सारंगी: झारखंड हाई कोर्ट के 15वें मुख्य न्यायाधीश रूप में न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी ने शुक्रवार को शपथ लिया है।
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में सारंगी को पद की शपथ दिलाई।
CM हेमंत सोरेन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी रहें मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के अलावा कई न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए। वहीं,कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी नियुक्ति का आदेश पढ़ा।
लंबे समय से खाली था झारखंड HC के मुख्य न्यायाधीश का पद
दअरसल, 28 दिसंबर, 2023 को न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की सेवानिवृत्ति के बाद झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद खाली था।
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने 3 जुलाई को न्यायमूर्ति सारंगी को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी
20 जुलाई 1962 को नयागढ़ जिले में विद्युत रंजन सारंगी का हुआ था जन्म
बता दें कि विद्युत रंजन सारंगी का जन्म नयागढ़ जिला के एक ब्राह्मण परिवार में 20 जुलाई 1962 को हुआ था। उन्होंने कटक मधुसूधन लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई पूरी की थी। एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने संबलपुर विश्वविद्यालय से कानून में पीएचडी हासिल की थी।
एक होनहार कानून छात्र के तौर पर वह पढ़ाई के दौरान कई पुरस्कार और सम्मान से नवाजे गए थे।
दिसंबर वर्ष 1985 को उन्होंने ओडिशा हाई कोर्ट में वकील के तौर पर कार्य में योगदान करते हुए अपनी वकालत की जिंदगी शुरू की थी।इसके बाद सारंगी ने सुप्रीम कोर्ट में भी वकालत की।
वह ओडिशा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वह आजीवन सदस्य हैं। इसके अलावा वह सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, क्रिमिनल कोर्ट बार एसोसिएशन और सेंट्रल ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन से भी वह आजीवन सदस्य के तौर पर जुड़े हुए थे।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।