डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: बिगड़ते हालात के बीच बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे CM हिमंत बिस्वा सरमा: भारी बारिश और बाढ़ से असम में हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं।
इसी बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा स्थिति का जायजा लेने डिब्रूगढ़ पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।
सीएम ने डिब्रूगढ़ शहर का किया जायजा
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ शहर की स्थिति की जायजा लिया। डिब्रूगढ़ पिछले आठ दिनों से पानी में डूबा हुआ है और बिजली की गंभीर कमी का सामना कर रहा है। मुख्यमंत्री ने वहां पहुंचकर कुछ इलाकों का पैदल दौरा किया और लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा, हम डिब्रूगढ़ शहर में बाढ़ की समस्या का समाधान निकालने के लिए विशेषज्ञों और स्थानीय निवासियों को शामिल करेंगे। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से बिजली आपूर्ति बहाल करने का आग्रह किया, उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए बिजली बंद कर दी गई थी कि बिजली के झटके के कारण कोई दुर्घटना न हो।
वहीं इसके बाद, हिमंत बिस्वा सरमा ने उपायुक्त को सार्वजनिक एलान करके बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की।
22 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित
मालूम हो कि बाढ़ से अब तक 52 लोगों की मौत हो गई है और 22 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित जिलों में 515 राहत शिविर और वितरण केंद्र स्थापित किए हैं, इन राहत शिविर में कम से कम 3.86 लाख लोग शरण लिए हुए हैं।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।