झारखंड में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: झारखंड में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून: झारखंड में सुस्त पड़ चुका मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।वहीं अब पूरे राज्यभर में सक्रिय मानसून का असर देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों ने राहत सांस ली है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के सभी जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून टर्फ बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है।
यह राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, ओराई, आसनसोल होते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के द्वारा जो यलो अलर्ट जारी किया गया, उसका एक नक्शा भी जारी किया गया है।

राज्य के अंदर सुस्त पड़ चुका था मानसून

एक सप्ताह की बारिश के बाद पूरे राज्य के अंदर मानसून सुस्त पड़ चुका था। बीते तीन दिनों से बारिश की रफ्तार थम सी गई थी। जिसके बाद लोगों को तपती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।

राजधानी समेत तमाम जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को निकटवर्ती मध्य हिस्से रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में भारी वर्षा होने की संभावना है।इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

राज्यभर में सभी जिलों का लुढ़का पारा

वहीं गुरुवार को पूरे राज्यभर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को मौसम बादलों से भरा रहेगा। वर्षा होने की संभावना है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views