Jharkhand की सत्ता सँभालने के बाद CM हेमंत का पहला दिल्ली दौरा : मिलेंगे राहुल, सोनिया गाँधी और खरगे से

KK Sagar
1 Min Read

Jharkhand के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली का दौरा करने वाले हैं। झारखंड की सत्ता सँभालने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत का यह पहला दौरा है। बता दें कि CM हेमंत सोरेन इस दौरान सोनिया गाँधी, राहुल गांधी और खरगे से करेंगे मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि विश्वास मत जितने के बाद कैबिनेट विस्तार भी हो गया। कैबिनेट में कुल 12 मंत्रियों ने विभिन्न विभागों की शपथ ली है। झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार के विश्वास मत के प्रस्ताव के पक्ष में 45 वोट पड़े हैं। वहीं विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा है।

वहीं इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है लिहाजा उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर रखा गया है जबकि कैबिनेट में दो नए चेहरों को शामिल किया गया है। जिसमें जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी और दीपिका पांडेय सिंह को शामिल किया गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....