डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया:असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 90 तक पहुंची: असम में बाढ़ से हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं एवं यहां की स्थिति ओर भी गंभीर होती जा रही है ।ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं।
90 तक पहुंची बाढ़ से मरने वालों की संख्या
वहीं बाढ़ के कारण लाखों लोगों के विस्थापन के साथ में राज्य में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में सात नई मौतें हुई हैं। इसके साथ ही असम में बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या अब 90 हो गई है।
गोवालपाड़ा जिले में नाव पलटने से पांच लोगों की हुई मौत
राज्य आपदा प्राधिकरण ने ताजा बाढ़ रिपोर्ट में बताया है कि गोवालपाड़ा जिले में नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि नागांव और जोरहाट जिले में बाढ़ के पानी में एक-एक शख्स के डूबने से मौत हो गई।
हालांकि, राज्य में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ का पानी घटने लगा है। असम के 24 जिलों के 12.33 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। 75 राजस्व गांवों के अंतर्गत आने वाले 2406 गांव और वहां की 32924.32 हेक्टेयर फसल क्षेत्र अभी भी पानी में डूबा हुआ है।
यह जिले बुरी तरह से हुए प्रभावित
असम के जो जिले जो बुरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हैं उनमें- कछार, धुबरी, नागांव, कामरूप, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, नलबाड़ी, बारपेटा, धेमाजी, शिवसागर, ग्वालपाड़ा, जोरहाट, मोरीगांव, लखीमपुर, करीमगंज, दारांग, माजुली, विश्वनाथ, हैलाकांडी, बोंगाईगांव, दक्षिण सलमारा, चिरांग, तिनसुकिया और कामरूप (एम) हैं।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।