जमशेदपुर। झारखंड युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के नेतृव में झायुमो ने आज बारीडीह बागुनहातु में सबर बच्चों के बीच दीपावली मनाया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष जीतु सिंह सम्मलित हुए। सभी बच्चों के बीच दिया,पटाखा,फुलझड़ी एवं चॉकलेट बाँटा गया। जिसे पाकर वे काफी खुश नजर आ रहे थे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीतु सिंह, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के साथ नगर सह सचिव बिनीत जायसवाल, एवं कोषाध्यक्ष सरवन सिंह एवं झायुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झायुमो ने बागुनहातु में सबर बच्चों के बीच मनाया दीवाली

Leave a comment