Table of Contents
Jharkhand विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र CM हिमंत बिस्वा सरमा का झारखंड दौरा है जहाँ वे कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान रांची में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, हमें झारखंड में अपनी सरकार बनानी है। हमें वर्तमान सरकार को बदलने और भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार लाने की जरूरत है।
Jharkhand के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा का जोरदार स्वागत
Jharkhand के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा मंगलवार को पार्टी पदधिकारियों की बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को रांची पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश भी थे।
झारखंड में बालू की तस्करी से अवैध कमाई
असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बालू की तस्करी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बालू की तस्करी के बारे सुनने को मिलता है। गलत काम की जिम्मेदारी झारखंड सरकार की होती है।
असम के सीएम ने आगे कहा कि झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार चंपई सोरेन को कुर्सी से हटाकर खुद काबिज हो गई सिर्फ इसलिए कि ट्रांसफर पोस्टिंग में कमाई हो और बालू से अवैध कमाई जमकर की जा सके। उन्होंने कहा कि राहुल और हेमंत में इसलिए दोस्ती है चूंकि दोनों झूठ बोलते हैं। कांग्रेस और झामुमो के लिए गए सारे वायदे विफल साबित हुए हैं। झारखंड में नौकरी नहीं दे रही है सरकार साथ महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं और हत्या के मामले भी बढ़े हैं। झारखंड परिवर्तन लाना है सरकार बदलनी है तभी झारखंड का विकास हो सकता है।
पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के लिए भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने की जरूरत
असम के सीएम ने कहा पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के लिए भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि साल 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्था से ऊपर ले जाने के लिए हमें 400 से ज्यादा सीटों की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा सरमा ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसे संस्थानों को मजबूत करने के महत्व पर भी काफी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हमें 400 सीटों का जनादेश दिया जाए।
झारखंड में घुसपैठ रोकने की जरूरत कहा 20 साल में मूल निवासी ही अल्पसंख्यक हो जाएंगे
सरमा ने दावा किया कि औरंगजेब और बाबर द्वारा भारत पर किए गए जुल्मों को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ कम कर दिया गया है। सरमा ने झारखंड में घुसपैठ रोकने की जरूरत पर भी जोर दिया और कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो 20 साल में मूल निवासी ही अल्पसंख्यक हो जाएंगे और बांग्लादेश से आए घुसपैठिये मूल नागरिक बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल ने कांग्रेस शासन के दौरान घुसपैठ पर रोक नहीं लगाकर बहुत बड़ी गलती की।