Table of Contents
Dhanbad मिरर मीडिया : वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर अब सहायक शिक्षकों ने सड़क से सदन तक हल्ला बोल दिया है। बता दें कि झारखण्ड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा धनबाद एवं झरिया प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक अशोक चक्रवर्ती की अध्यक्षता में गोल्फ ग्राउंड धनबाद में सम्पन्न हुई।
अंदोलन करने पर मजबूर कर रही है हेमंत सरकार
इस बाबत झारखंड सरकार पर आक्रोश जताते हुए उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार राज्य के सहायक अध्यापकों को अंदोलन करने पर मजबूर कर रही है। वेतनमान के वादे से मुकरेगी तो सरकार के वादा-खिलाफी का विरोध अब सड़क से सदन तक देखने को मिलेगा। उक्त बातें संघर्ष मोर्चा के राज्य सदस्य सह झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीक शेख ने कहा।
चुनाव के समय पारा शिक्षक याद आए पर अब पारा का प नही याद आ रहा
उन्होनें धनबाद जिला में झरिया विधायक पुर्णिमा नीरज सिंह एवं टुण्डी विधायक मथुरा महतो पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव के समय विधायक को पारा शिक्षक खुब याद आते है। आज दर्जनों बार विधायक जी को मांग पत्र देने के बावजूद पारा का प नही निकल रहा है। उन्होंने बीआरपी/ सीआरपी सेवा शर्त नियमावली के पारित पारा शिक्षक संबंधित नियमावाली का विरोध किया किया।
राज्य के 50,000 सहायक अध्यापक राँची कूच करेगें
राज्य संघर्ष मोर्चा के राज्य सदस्य निरंजन कुमार ने कहा कि अपने सपनो को राज्य सरकार को युं कुचलने नही देगें। 20 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास घेराव मे राज्य के 50,000 सहायक अध्यापक राँची कूच करेगें। वहीं सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि बीआरपी/ सीआरपी के वर्तमान नियमावाली से अधिकारीयों को पारा शिक्षकों को शोषण का अधिकार मिल जायेगा, जिसका विरोध किया जायेगा। उन्होनें कहा कि वेतनमान हमारा अधिकार है इसे लड़कर लेगें।
अनिश्चितकालीन मुख्यमंत्री आवास घेराव की तैयारी सभी प्रखंडों मे युद्धस्तर पर
धनबाद जिला इकाई के सदस्य अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि अनिश्चितकालीन मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारी सभी प्रखंडों मे युद्धस्तर पर है। धनबाद से दो हजार सहायक अध्यापक खाने- पीने के सामान के साथ रांची कूच करेगें।
संघर्ष मोर्चा राज्य इकाई के सदस्य प्रीति कुमारी सिंह, धनबाद इकाई के सदस्य निलाम्बर रजवार, उत्पल चौबे, सुमन लता पाण्डेय, रमेश सिंह,जितेन्द्र कुमार सिंह, छोटन प्रसाद राम, वीरेंद्र कुमार शर्मा, अनिल राजवंशी, बसंत सिंह, परितोष दास, रविन्द्र महतो, मनोज साहनी, गोरखनाथ गुप्ता, मुकेश सिंह, भादो देवी, सर्वजीत पाल, बदरुद्दीन अंसारी, रंजीत कुमार, रमेश रजक, लखन राय, निर्मल महतो, मोहन हेम्ब्रम समेत सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे ।