डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और महागामा सीट से विधायक दीपिका पांडेय सिंह का शुक्रवार की रात घर में पैर फिसलने से बाएं हाथ के कोहनी में फ्रैक्चर हो गया।
जिसके बाद उन्हें परस अस्पताल, एचईसी ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद शनिवार की सुबह राम प्यारी आर्थों हास्पिटल में हाथ का प्लास्टर किया गया।
संताल परगना की पहली महिला मंत्री है दीपिका पांडेय सिंह
मालूम हो कि महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह (Dipika Pandey Singh) संताल परगना की पहली महिला मंत्री हैं, जिन्होंने हाल ही में हुए हेमंत सरकार की कैबिनेट के विस्तार में मंत्री पद की शपथ ली।
साल 2019 में महागामा विधानसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता अशोक भगत को 12 हजार से अधिक वोटों से हरा कर पहली बार दीपिका पांडेय सिंह विधायक बनी।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

