डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: अमेरिकी लोकसभा चुनाव जैसे –जैसे नजदीक आ रहा हैं। वैसे –वैसे वहां की सियासी हलचल तेज होती जा रही है। दोनों पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अलग –अलग हथकंडे लगा रहीं हैं।इसी बीच रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की।
ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का किया वादा
इस दौरान ट्रंप ने रूस के साथ यूक्रेन के युद्ध को समाप्त करने का वादा किया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात हुई। उन्होंने मुझे बेहद सफल रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन और अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने पर बधाई दी।
राष्ट्रपति बना तो दुनिया में लाऊंगा शांति: ट्रंप
ट्रंप ने लिखा कि मैं अमेरिका के आपके अगले राष्ट्रपति के रूप में दुनिया में शांति लाऊंगा और उस युद्ध को खत्म करूंगा, जिसने इतने सारे लोगों की जान ले ली है। अनगिनत निर्दोष परिवारों को तबाह कर दिया है। दोनों पक्ष एक साथ आ सकेंगे और एक समझौते पर बातचीत कर सकेंगे, जो हिंसा को समाप्त करेगा और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा। वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बातचीत के दौरान ट्रंप पर हाल में हुए हमले की भी निंदा की।
बता दें कि यह कॉल काफी महत्व रखती है, क्योंकि आधिकारिक तौर पर रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के बाद किसी विदेशी नेता के साथ यह उनकी पहली बातचीत है। यह पांच नवंबर के चुनावों में उनकी जीत की संभावनाओं के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच बढ़ती जागरूकता को भी दर्शाता है।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

