इंटक की मजबूती के लिए हर जिले में बनेगी कमेटी, बैठक में लिया गया निर्णय

Anupam Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर। जॉइंट एक्शन कमेटी के सभापति राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक संपन्न हुई , जिसमें निम्लिखित बातों पर विचार किया गया। झारखंड राज्य में किस तरह अस्थाई एवं स्थाई कर्मचारियों के सुविधाओं में से बढ़ोतरी हो इसपर विचार होना चाहिये। झारखंड में जिन जिन यूनियन की मान्यता समाप्त हो गई है उनको जल्द से जल्द मान्यता के लिए फिर से रांची जाकर अपना आवेदन दे देना पर चर्चा हुई। जॉइंट एक्सन कमिटी के फंड में बढ़ोतरी करने पर विचार किया गया। झारखंड में इंटक के संगठन में कैसे मजबूत किया जाय इसपर गंभीर रूप से विचार किया गया। हर जिला में इंटक की एक मजबूत कमिटी बनाई जाए साथ ही साथ ब्लॉक एवं परखंड स्तर की कमिटी बनाइ जाय। झारखंड में जल्द से जल्द सेंट्रल इंटक और स्टेट इंटक की सभा करवाई जाए। झारखंड में इंटक के लिये सांसद एवं विधान सभा की सीटों का कोटा निर्धारित होना चाहिए। झारखंड एवं केंद्रीय इंटक की एफिलेशन फीस को जल्द से जल्द जमा करना है इस तरह और भी कई मुद्धों पर चर्चा हुई। इस सभा में सभापति राकेश्वर पांडे, बिनोद राय, महेंद्र मिश्रा, परबिंदर सिंह सोहल, मनोज कुमार सिंह, नरेश चौधरी, शिवलखंण् सिंह, एम एच हिरमणिक, राजेश सिंह राजू, उषा सिंह, शिखा चौधरी, अमन सिंह, संजय सिंह, ददँन सिंह, गायत्री दास, दिनेश उपाध्याय, रास बिहारी राय, सचिदानंद, गौतम कुमार जना, कौशल कुमार, अंजनी कुमार, संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *