झारखंड में मौसम को लेकर आया अपडेट, राजधानी रांची समेत इन जिलों में दिनभर होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ ओरेंज अलर्ट, पढ़े पूरी खबर

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत आसपास के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली। वहीं, धनबाद की बात करें तो यहां सुबह से धूप-छांव की आंख-मिचौनी के बाद दोपहर में तेज धूप के साथ गर्मी ने असर दिखाया। झुलसाने वाली धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया, पर धूप ज्यादा देर तक तेवर नहीं दिखा सकी।
मानसूनी बादलों की अवाजाही शुरू होते ही मौसम बदल गया। घने बादल छाने के साथ शाम से वर्षा का दौर शुरू हो गया। शहर के अलग-अलग हिस्से में बौछारें पड़ी। रात में भी झमाझम बारिश हुई।

गोड्डा में दर्ज़ हुआ सबसे अधिकतम तापमान

वहीं,पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री गोड्डा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री चाईबासा में दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा 95.5 मिमी बारिश पलामू में दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आज राज्य के लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी , सरायकेला खरसावां व पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में जोरदार बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views