Table of Contents
Jharkhand विधानसभा मॉनसून सत्र का आज अंतिम दिन है। शुक्रवार को मानसून सत्र हंगामेदार शुरू हुआ। वहीं शुक्रवार को कई विधेयक पेश किये गये। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
इधर सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन करना शुरू दिया। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाये। बता दें कि पार्टी के नेता नौकरी और बेरोजगारी भत्ते को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को भी नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे को सदन में उठाया था।

कोयल नदी का बालू 1 हज़ार रुपये तो स्वर्णरेखा नदी का 100 रुपये बेच रहें हैं बिधायक
वहीं झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक कोयल नदी का बालू 1 हज़ार रुपये किलो बेच रहे हैं। जबकि स्वर्णरेखा नदी का बालू 100 रुपये किलो बेच रहें है।
15 अक्टूबर तक NGT के बालू उठाव पर रोक ऐसे में सरकार द्वारा मुफ्त बालू का केवल कर रही है वादा
दरअसल, राज्य सरकार की नॉन टैक्स पेयर वर्ग के लिए मुफ्त बालू की घोषणा के ऐलान के बाद विपक्ष इस तरह से सदन के बाहर बालू बेच कर विरोध जता रहा है। विपक्ष का कहना है कि राज्य में 15 अक्टूबर तक एनजीटी ने बालू उठाव पर रोक लगा रखी है, ऐसे में सरकार मुफ्त बालू का केवल वादा कर रही है।
बता दें कि झारखंड विधानसभा के 18 विधायकों को स्पीकर नेे शुक्रवार दोपहर दो बजे तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। स्पीकर ने उनसे कहा कि आपका आचरण सदन के अनुरूप नहीं है, इसलिए आपको सस्पेंड किया जाता है।
सस्पेंड होने वाले विधायकों में
1. अनंत कुमार ओझा,
2. रणधीर कुमार सिंह,
3. नारायण दास
4. अमित कुमार मंडल,
5. डॉ० नीरा यादव
6. किशुन कुमार दास
7. केदार हाजरा,
8. बिरंची नारायण
9. अर्पण सेन गुप्ता
10. डॉ राज सिन्हा
11. कोचे मुंडा
12. भानु प्रताप शाही
13. समरी लाल
14. सीपी सिंह
15. नवीन जायसवाल
16. डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता
17. आलोक कुमार चौरसिया
18. पुष्पा देवी शामिल है।
विधायकों को निलंबित करना लोकतंत्र की हत्या -अमर बाउरी
सदन से 18 विधायकों को निलंबित करने के बाद अमर बाउरी ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिना किसी दोष के स्पीकर ने जो रवैया अपनाया है, उससे पता चलता है कि सरकार निरंकुश हो चुकी है।
अग्निशमन विधयेक और कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं विधेयक पारित
झारखंड विधानसभा से अग्निशमन विधयेक और कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं विधेयक 2024 पारित हो गया है।
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक पारित
झारखंड विधानसभा से एक और विधेयक पारित हो गया है। खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक सर्वसम्मति से पारित हो गया है।
मानसून सत्र में झारखंड निजी विश्व विद्यालय विधेयक 2024 पारित
झारखंड निजी विश्व विद्यालय विधेयक 2024 विधानसभा से पारित हो गया है। ये विधेयक मंत्री चंपाई सोरेन ने सदन में रखा। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसमें संशोधन का सुझाव दिया है।