Jharkhand में शुरू हुई मइयां सम्मान योजना : धनबाद में फार्म भरने के लिए शिविर में जुटी हजारों महिलाएं

KK Sagar
2 Min Read

Jharkhand सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में से एक मइयां सम्मान योजना की शुरुआत हो चुकी है। झारखंड की महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई मइयां सम्मान योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

आज से पूरे झारखंड राज्य के सभी जिले के प्रखंडो,  वार्ड में मइयां सम्मान योजना को लेकर शिविर लगाया जा रहा है। इसी क्रम झरिया प्रखंड के भौरा हाई स्कूल और भौरा गौरखुटी दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंईया सम्मान योजना आवेदन पत्र भर और जमा करने के लिए शिविर लगाया गया है। जहा हजारों की संख्या में योजना के योग्य महिलाएं आवेदन पत्र भरकर जमा करने के लिए लाइन में खड़े दिखें। बता दें कि इस आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक है।

गौरतलब है कि इस योजना के तहत झारखंड के 21 से 49 वर्ष तक की महिलाओं को प्रति माह घर का खर्च चलाने के लिए एक हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Advertisement

वही महिलाओं का कहना है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हम महिलाओं को आत्म सम्मान, आत्मनिर्भर और सशक्तिकरण पर बढ़ावा देने के लिए यह नई योजना लाई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....