मिरर मीडिया, संवाददाता : Dhanbad वैदिक धर्म संस्थान, जो परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी से प्रेरित एक सार्वजनिक धर्मार्थ, धार्मिक, आध्यात्मिक और शैक्षिक संस्था है, ने आज राजकमल स्कूल में श्रावण मास के विशेष अवसर पर सामूहिक रुद्र पूजा का आयोजन किया।
यह पूजा भारतीय संस्कृति और शैक्षिक विरासत की उन्नति के लिए समर्पित वैदिक धर्म संस्थान और आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से आयोजित की गई। पूजा के दौरान श्री रुद्रम के पवित्र वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की पूजा दूध, दही, शहद और घी के साथ रुद्र रूप में की गई।
पूजा का संचालन बेंगलुरु से ब्रह्मचारी रामचंद्रन, ओडिशा के पंडित मुरलीधर होता और पंडित आनंद मिश्रा ने किया। पूरे धनबाद से भारी संख्या में लोग राजकमल स्कूल में जमा हुए, जहां भक्तों ने पूजा के दौरान संकल्प भी लिया। श्रावण मास के दौरान रुद्र पूजा करने से सकारात्मकता का उदय होता है, भय दूर होता है और सुख प्राप्त होता है, ऐसा माना जाता है।

शिव को समुद्र मंथन से विष लेने के लिए जाना जाता है, इसी प्रकार रुद्र पूजा करते समय नकारात्मकता को दूर किया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोग वेद मंत्रों और शिव भजनों में डूबे रहे और आनंद का अनुभव किया।

इस पूजा का आयोजन दी आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका सोनाली सिंह, वीडीएस कॉर्डिनेटर मेधा दुधानी, और वरिष्ठ सदस्यों विनोद तुलसीयन, मनमोहन चावड़ा, अनिल बर्नवाल, रामाधार प्रसाद, पिंटू सिंह, जूही महतो, डीपीएस सोनी कुमारी, प्राचार्य सुमंत मिश्रा आदि के अथक सहयोग से सम्पन्न हुआ।