Table of Contents
Dhanbad जिले में अपराध पर नियंत्रण रखते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से Dhanbad SSP एचपी जनार्दन हर थाना का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने धनबाद थाना और साथ ही महिला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए।
विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को अगले छह माह का टारगेट

बता दें कि विधि व्यवस्था संधारण, क्राइम कंट्रोल के साथ- साथ आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसएसपी एचपी जनार्दनन ने धनबाद थाना थाना प्रभारी सहित मौजूद सभी पुलिसकर्मियों संग बैठक कर छह माह में हुए कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अगले छह माह का टारगेट भी पुलिस पदाधिकारियों को दिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसएसपी ने थाना प्रभारी आर एन ठाकुर से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली।

लंबित केस के निष्पादन के लिए मिशन मोड पर काम करने के निर्देश
मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि धनबाद थाना में करीब 800 केस लंबित हैं जिसके निष्पदन के लिए मिशन मोड पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्कृष्ट कार्य के लिए सब इंस्पेक्टर तुला राम मुंडा को दो हजार का रीवार्ड देने का निर्णय
इस दौरान सब इंस्पेक्टर तुला राम मुंडा को उत्कृष्ट कार्य के लिए दो हजार का रीवार्ड देने का भी निर्णय लिया गया है उन्होंने कहा कि धनबाद थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
महिला थाना के सौन्दर्यकरण हेतु सामने रखे जब्त वाहनों को व्यवस्थित करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाने के बाहर लगे मोटरसाइकिल, झाड़ियां अनावश्यक उगे पौधो की सफाई के भी निर्देश दिए साथ ही महिला थाना के मालखाना हाजत का भी मुआयना किया। महिला थाना के सौन्दर्यकरण हेतु थाना के सामने रखे जब्त वाहनों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। धनबाद थाना से महिला थाना जाने वाले रास्ते की साफ सफाई करने के निर्देश दिए।
आगे भी थानों का निरीक्षण कर वहाँ के पदाधिकारियों के साथ की जाएगी समीक्षा बैठक
साथ ही अनावश्यक तरीके से होगी झाड़ियां को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए महिला थाना में रखें टूटी हुई कुर्सी सहित अन्य चीजों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए,उन्होंने बताया कि आगे और भी थानों का निरीक्षण कर वहाँ के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी।
ये खबर भी पढ़े…..
- गम्हरिया थाना दुष्कर्म मामला: ओडिशा से पहुंचे परिजनों ने की शिनाख्त, तथाकथित पति गिरफ्तार
- ‘संसद में चर्चा से भाग रही है कांग्रेस’: करनाल में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर उबाल: छात्राओं ने झंडा चौक पर किया चक्का जाम, डीईओ की अपील बेअसर
- दूसरी शादी बनी पति की मौत की वजह! पत्नी ने भांजे के जरिए डेढ़ लाख की दी सुपारी, हत्याकांड का खुलासा; चार गिरफ्तार
- नशे के कारोबार पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 31 लाख के 8 बैंक खाते फ्रीज, 14 गिरफ्तार; लाखों की नशीली दवाएं और गांजा जब्त

