बुधवार को दिल्ली से रांची आएंगे चंपाई सोरेन : आज JMM की पार्टी सदस्यता और मंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा

KK Sagar
1 Min Read

दिल्ली में सब सेट हो जाने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को रांची आने वाले है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2:10 बजे दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से पूर्व CM चंपाई सोरेन रॉंची आएंगे। वहीं बड़ी खबर ये है कि आज 28 अगस्त है और चंपाई सोरेन JMM की पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं।

आपको बता दें कि कोलकाता होते हुए दिल्ली पहुंचे चंपाई सोरेन नें असम के CM हिमंत विस्वा सरमा की उपस्थिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की और आगे की रणनीति तय होने के बाद आज बुधवार को वे दिल्ली से रांची आ रहें हैं।

JMM पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तिफे के साथ भाजपा में शामिल होने की अटकलो पर आज विराम लग सकता है। वहीं 30 अगस्त को रांची में होने वाली आयोजन में BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

गौरतलब है कि चंपाई सोरेन के विधानसभा क्षेत्र सरायकेला, खरसांवा में गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होगा जहाँ एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा इस दौरान चंपाई सोरेन के समर्थक काफी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....