वर्ष 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 18 सितंबर को : जाने कब और कितने घंटे का होगा असर

KK Sagar
1 Min Read

वर्ष 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 18 सितंबर को लगने जा रहा है। प्राप्त जानकारी कर अनुसार यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव विश्वभर में देखा जाएगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट होगी। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखेगा।

इस चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा का सिर्फ एक छोटा हिस्सा गहरी छाया में चलेगा। साथ ही इस ग्रहण का कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इन राशियों के लोगों को सावधान रहना चाहिए। चंद्र ग्रहण के सूतक काल की शुरुआत ग्रहण से 9 घंटे पहले होती है और ग्रहण समाप्त होने के बाद खत्म हो जाती है।

गौरतलब है कि 2024 में कुल 4 ग्रहण होंगे, जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को हुआ था और दूसरा 18 सितंबर को होगा। पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को और दूसरा 2 अक्टूबर को लगेगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....