Jamshedpur :झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन झामुमो, कांग्रेस और आरजेडीः प्रधानमंत्री मोदी

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : भारी बारिश के बावजूद सड़क मार्ग से रांची से जमशेदपुर पहुंच कर प्रधानमंत्री मोदी ने सभा की। बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया। परिवर्तन रैली के मंच से जहां मोदी विपक्ष पर गरजे वहीं भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी है।

झामुमो अपने वोट बैंक के लिए आदिवासियों का शोषण करती है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार का भूत झामुमो में घुस गया है। विधानसभा चुनाव में झामुमो को हटाकर भाजपा को लाने का संकल्प लें। ⁠चम्पाई सोरेन को अपमानित कर झामुमो मे मुख्यमंत्री पद से हटाया। ⁠राज्य सरकार के संरक्षण में खान खनिज और ज़मीन की लूट हो रही है।

वहीं पीएम मोदी ने आज झारखंड को कई सौगातें भी दी। रांची से आनलाइन हरी झंडी दिखाकर टाटानगर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया।

Advertisement
Share This Article