धनबाद पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, उच्च शिक्षा में सुधार पर दिया जोर

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार दुमका से रांची की यात्रा के दौरान सड़क मार्ग से मंगलवार को धनबाद पहुंचे। परिसदन में उनका स्वागत उप विकास आयुक्त सादात अनवर, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, सीटीएसपी अजित कुमार और अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। धनबाद में आधे घंटे के विश्राम के बाद राज्यपाल पुनः सड़क मार्ग से रांची के लिए प्रस्थान कर गए।

झारखंड में उच्च शिक्षा में सुधार की आवश्यकता

धनबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में जितना काम उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किया जाना चाहिए था, उतना नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राजभवन इस दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है और आने वाले समय में कई विश्वविद्यालयों में स्थाई कुलपतियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही उच्च शिक्षा संस्थानों में रिक्त पड़े अन्य पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राज्यपाल के धनबाद आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर बीबीएमकेयू कुलपति, आपूर्ति पदाधिकारी, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था), बैंक मोड़ थाना प्रभारी और धनबाद थाना प्रभारी सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहें।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views