डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया:शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है, और इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप, मां ब्रह्मचारिणी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी साधना, संयम और तप की प्रतीक हैं। इस दिन भक्त व्रत रखकर मां की उपासना करते हैं। सनातन शास्त्रों में मां दुर्गा की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि मां अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं और उनकी कृपा से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
शिववास योग का विशेष संयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के दूसरे दिन दुर्लभ शिववास योग का संयोग बन रहा है, जो भक्तों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शिववास योग में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। 04 अक्टूबर की रात 02:59 बजे से द्वितीया तिथि का आरंभ होगा, जो 05 अक्टूबर की सुबह 05:30 बजे समाप्त होगी। इस दौरान, शिववास योग का विशेष संयोग भी दिनभर रहेगा। 05 अक्टूबर को सुबह 05:30 बजे यह योग समाप्त होगा। शिववास योग के दौरान शिव और शक्ति की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
पवित्र करण और नक्षत्र
इस दिन बालव और कौलव करण का निर्माण भी हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना गया है। इसके साथ ही, चित्रा नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। इन सभी शुभ योगों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से भक्तों पर मां की कृपा अवश्य बरसेगी और सभी संकटों का नाश होगा।
द्वितीया तिथि के शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय: सुबह 06:16 बजे
- सूर्यास्त: शाम 06:47 बजे
- चन्द्रोदय: सुबह 07:25 बजे
- चन्द्रास्त: शाम 06:47 बजे
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:38 बजे से 05:27 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:07 बजे से 02:55 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:03 बजे से 06:28 बजे तक
- निशिता मुहूर्त: रात 11:45 बजे से 12:34 बजे तक
शिववास योग में पूजा का महत्त्व
शिववास योग के दौरान महादेव कैलाश पर मां महागौरी के साथ विराजमान रहते हैं। इस योग में शिव-शक्ति की उपासना से साधक की हर इच्छा पूर्ण होती है, और जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति के मार्ग खुलते हैं।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।