जमशेदपुर : पोटका प्रखंड मुख्यालय में मतदाता जागरूकता प्रचार वाहन को 34 पंचायतों में जागरूकता के लिए गुरुवार को विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि निर्वाचन आयोग प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम कर रहा है। इसके तहत 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पुरा कर रहे युवा अपना नाम मतादाता सूची मे दर्ज करवा सकते है, इसके लिए वह ऑनलाईन या बीएलओ से फार्म-6 भरवा सकते है। किसी मतदाता का घर बदली किए या वोटर कार्ड में त्रुटि हो तो इसका भी संशोधन किया जा सकता है। यह अभियान सभी बूथों में 1 नवबंर से 30 नवबंर तक चलेगा। इसके तहत 21 व 22 नवंबर तथा 27 व 28 नवंबर, वहीं दिव्यांग के लिए 24 नवंबर को सभी बूथों मे विशेष कैंप लगाया जायेगा, जहां बीएलओ द्वारा मतदाता सूची मे नाम चढ़ाने के लिए आवेदन लिया जायेगा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास, अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद, मुखिया पानो सरदार, मुखिया माधव हेंब्रोम, मुखिया पानो बास्के, मुखिया मालती टुडू, बीपीआरओ रामचंद्र मुर्मू आदि उपस्थित थे।