सीएमएस कलेक्शन एजेंट से लूट के प्रयास का खुलासा, दो साजिशकर्ता गिरफ्तार

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के संत मेरी स्कूल के पास सीएमएस के कलेक्शन एजेंट से लूट का खुलासा हो गया है। इस मामले में गुरूवार को पुलिस ने दो साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। इनमें परसुडीह निवासी राजीव शर्मा और कदमा के राम सुंदर शर्मा शामिल है। बता दें कि 15 नवंबर को दो लोगों ने सीएमएस के कलेक्शन एजेंट से छिनतई का प्रयास किया और विरोध करने पर गोली चला कर फरार हो गए थे। गनीमत रही थी कि गोली एजेंट को लगी नहीं बल्कि उसके पैर को छूतें हुए निकल गई थी। जानकारी देते हुए एसएसपी एम तमिल वणन ने मीडिया को बताया कि दोनों ने अपने परिचितों से घटना को अंजाम दिलाया था। घटना में शामिल आरोपितों का नाम पता पुलिस के हाथ लगा है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी से लूट में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हो सकते हैं। राजीव कुमार शर्मा ब्लू डॉट में काम करता है। उसने ही लूट की योजना गढ़ी थी। उसने ब्लू डॉट के आठ लाख रुपये जितेंद कुमार सिंह को 14 नवंबर को जमा करने के लिए दिए थे। उसे मालूम था कि रुपये 15 नवंबर को एजेंट जमा करने बैंक जाएगा। उसने राम सुंदर शर्मा की मदद से दो लुटेरों से घटना को अंजाम दिलवाने बिष्टुपुर भेजा, लेकिन योजना पर जितेंद्र सिंह ने पानी फेर दिया। विरोध के कारण लुटेरे लूट को अंजाम नहीं दे सके। गोली मारकर भाग निकले। जितेंद सिंह सीएमएस में कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। उनके पास कलेक्शन के आठ लाख 50 हजार रुपए थे। घटना के दिन वे संत मेरी स्कूल के पास कलेक्शन करने आए थे। बाइक खड़ी करते ही दो युवक आए और छिनतई का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *