HomeJharkhand Newsझरिया से रागिनी सिंह तो धनबाद से राज सिन्हा होंगे बीजेपी के...

झरिया से रागिनी सिंह तो धनबाद से राज सिन्हा होंगे बीजेपी के उम्मीदवार : भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 66 उम्मीदवारों की सूची

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 66 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। प्रमुख सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए पार्टी ने झरिया से रागिनी सिंह, धनबाद से राज सिन्हा, निरसा से अपर्णा सेन गुप्ता, जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू, बाघमारा से शत्रुघ्न महतो, सिंदरी से तारा देवी को चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं गांडेय सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की कल्पना सोरेन को चुनौती देने के लिए भाजपा ने मुनिया देवी को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्रीय चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 15 अक्टूबर 2024 को पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।

बैठक का उद्देश्य आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा उम्मीदवारों के चयन पर निर्णय लेना था। केन्द्रीय चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद झारखंड की विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए कुल 66 उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया और इसकी घोषणा की। इस निर्णय से भाजपा ने झारखंड चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करने का संकेत दिया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, और इस सूची के जारी होने के साथ ही चुनाव प्रचार और रणनीतियों को तेज करने की उम्मीद की जा रही है।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular