धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के वसंत विहार कॉलोनी में शनिवार रात पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं, एक पुरुष और मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई, जिससे मुहल्ले में चल रही अवैध गतिविधियों पर विराम लगाया गया।
पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में मकान से भारी मात्रा में शराब, खाली बोतलें, कंडोम और कई अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, मकान के अलग-अलग कमरों में क्यूआर कोड स्टिकर भी पाए गए, जो संदिग्ध गतिविधियों की ओर इशारा करते हैं। हालांकि, कई लोग बाउंड्री फांद कर भागने में सफल हो गए।
मकान मालिक प्रफुल्ल जायसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय थाना प्रभारी नूतन मोदी ने कार्रवाई को अंजाम दिया और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े…..
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका: ₹3 प्रति लीटर तक बढ़े दाम, आम जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ
- फ्लाईओवर पर झलकी झारखंड की परंपरा और कला की खूबसूरती: सोहराय पेंटिंग से चमका खजूरी–विंधमगंज मार्ग
- बंगाल की शराब, बिहार में खपाने की तैयारी: धनबाद स्टेशन से 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर धाराया
- धनबाद रेल मंडल का बड़ा एक्शन! मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1140 यात्री पकड़े गए
- जमुई – अब जनता की शिकायतों में देरी पड़ेगी भारी, ‘सहयोग पोर्टल’ से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

