Dhanbad: बिना चालान बालू ढोते पकड़े गए 2 हाइवा, एफआईआर दर्ज

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने बीती रात बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर बलियापुर और सरायढेला थाना क्षेत्रों में दो हाइवा जब्त किए गए, जो बिना परिवहन चालान के बालू का परिवहन कर रहे थे।

खन निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रात 1:10 बजे से 3:00 बजे तक उनके नेतृत्व में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में बसंत उरांव, विजय करमाली, सुमित प्रसाद एवं आवंटित सशस्त्र पुलिस बल की संयुक्त टीम ने भाग लिया।

जांच के दौरान, बलियापुर थाना क्षेत्र में हाइवा संख्या जेएच 10 सी.यू. 9341 और सरायढेला थाना क्षेत्र में हाइवा संख्या जेएच 10 बी.एल. 1282 को बिना चालान बालू का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। दोनों वाहनों को संबंधित थाना में सुपुर्द कर दिया गया है, और सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है, और इस तरह की कार्रवाइयों से अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।