धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की ओर से छठ पूजा पर पूजन सामग्री का वितरण

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की ओर से धनबाद के ठाकुर कुल्ही छठ घाटों पर दूध, नारियल, फूल, और फल सहित पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फोटोग्राफर्स एसोसिएशन हमेशा से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए कई सामाजिक कार्य करती रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित भारत के सबसे प्रतिष्ठित पर्व छठ पूजा में श्रद्धालुओं और व्रतियों की सेवा के लिए एसोसिएशन ने यह पहल की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव मनीष शाह, उपाध्यक्ष सुभाष सरावगी, सहसचिव गुड्डू गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, सह कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, अनूप साहू, संजय कुमार, मनोज राठौर, मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल, साजिद खान, प्रफुल, सुनील, पुरुषोत्तम पंडित, उत्तम, आनंद, सन्नी, प्रहलाद सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....