HomeJharkhand Newsझारखंड में वोटों की गिनती के लिए 24 केंद्र: JMM ने की...

झारखंड में वोटों की गिनती के लिए 24 केंद्र: JMM ने की मतगणना केंद्रों के पास इंटरनेट सेवा बंद करने की मांग

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज, शनिवार 23 नवंबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। राज्य की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था, जिसमें पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को संपन्न हुई थी। मुख्य मुकाबला हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महागठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) के बीच है।

JMM ने की इंटरनेट सेवा सस्पेंड करने की मांग

चुनाव परिणामों की घोषणा से ठीक पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतगणना केंद्रों के पास इंटरनेट सेवाओं को बंद करने की मांग की है। शुक्रवार रात लिखे गए इस पत्र में पार्टी ने मतगणना केंद्रों के दो किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवा सस्पेंड करने और सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

BJP पर लगाया गंभीर आरोप

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा अन्य राज्यों के इलेक्ट्रॉनिक विशेषज्ञों को बुलाकर मतगणना केंद्रों के आसपास तैनात कर रही है। झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, “विश्वसनीय सूत्रों से हमें जानकारी मिली है कि भाजपा ने मतगणना केंद्रों के पास इन विशेषज्ञों को तैनात किया है। यह बेहद चिंताजनक है।”

24 केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती

झारखंड में 24 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां आज सुबह से वोटों की गिनती शुरू होगी। यह चुनाव राज्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि यह तय करेगा कि हेमंत सोरेन का नेतृत्व बरकरार रहेगा या भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular