Dhanbad: ग्रेस कैंसर फाउंडेशन की 11वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम, धनबाद के अंकित चौधरी ने बढ़ाई शोभा

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: हैदराबाद में ग्रेस कैंसर फाउंडेशन की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से संस्था से जुड़े विशिष्ट लोग मौजूद थे। धनबाद से राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय सचिव अंकित कुमार चौधरी और उनकी माता सरोज चौधरी को विशेष आमंत्रण दिया गया था।

कार्यक्रम में अंकित कुमार चौधरी ने धनबाद जैसे शहर में भी फाउंडेशन के परिचालन की शुरुआत की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने वहां उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए धनबाद में कैंसर जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों की रूपरेखा प्रस्तुत की और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में तेलंगाना राज्य के जिष्णु देव वर्मा, पूर्व पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग और वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट एवं ग्रेस कैंसर फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. चिन्नाबाबू सुंकावल्ली मौजूद थे।

कार्यक्रम में धनबाद में कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान शुरू करने के लिए भी चर्चा की गई। अंकित कुमार चौधरी ने मंच से अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इसे आगे बढ़ाने की बात कही। फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक होगा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views