मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में आज मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने की और उन्होंने उपस्थित सम्मानित सदस्यों को संबोधित किया।
बैठक में धनबाद मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही, यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं और सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए गहन चर्चा की गई।
इस अवसर पर मंडल के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। बैठक में यात्रियों की समस्याओं के समाधान और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

