Jamshedpur: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, घाटशिला में मल्टी स्पोर्टस फैसिलिटी सेंटर के लिए प्रस्ताव बनाने के डीसी के निर्देश, अभियंता को किया शो-कॉज

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर :उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक में अनाबद्ध निधि, सी.एस.आर, एम.पी, एम.एल.ए फंड, डीएमएफटी, पर्यटन व कला संस्कृति खेलकूद विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में कार्यप्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत सभी योजनाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विकास कार्यों के क्रियान्वयन में लापरवाही पाये जाने पर कार्यपालक अभियंता एनआरईपी व कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को शो कॉज करने का निदेश दिया गया।

समीक्षा में जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल स्वीकृत 24 योजनाओं में 22 पूर्ण व 02 अपूर्ण, वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत कुल 80 योजनाओं में 68 पूर्ण व 12 अपूर्ण तथा 2024-25 के कुल 38 योजनाओं में 35 पूर्ण 03 अपूर्ण पाये गए। जिला उपायुक्त द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 की योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाते हुए जल्द पूरा करने का निदेश दिया गया। उन्होने कहा कि संवेदक द्वारा कार्य में लापरवाही की जा रही हो तो नोटिस देते हुए एकरारनामा रद्ध करने की कार्रवाई करें, भूमि संबंधी समस्या होने पर सीओ से समन्वय स्थापित कर काम पूरा करायें।

सी.एस.आर फंड की समीक्षा में सिविल सर्जन को 15 जनवरी तक आवंटित राशि के व्यय का निर्देश दिया गया। इस मद से यूसीआईएल खनन क्षेत्र अंतर्गत जनमानस के स्वास्थ्य व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, सामुदायिक भवन, हाईमास्ट लाईट, पथ का सदृढ़ीकरण आदि का कार्य किया जा रहा है। कुल 11 योजनाओं में 05 पूर्ण कर लिए गए हैं। एम.पी, एल.एल.ए फंड की स्वीकृत योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निदेश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सासंद व विधायकगण द्वारा अनुशंसित योजनाओं को प्राथमिकता में रखते हुए काम पूरा करायें।

Advertisement

पर्यटन व कला संस्कृति, खेलकूद विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं कुल 16 योजनाओं में 8 फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जानी है। चाकुलिया (माइदाबांध) व जमशेदपुर (सरजामदा) की एक-एक योजना में 50 फीसदी से ज्यादा कार्य हो चुका है, कार्य प्रगति पर है। वहीं पटमदा, धालभूमगढ़, गुड़ाबांदा, बहरागोड़ा, पोटका व जमशेदपुर के घाघीडीह पंचायत एवं करनडीह की योजना में एक योजना एकरारनामा की प्रक्रिया में है, तीन का कार्य प्रारंभ व एक योजना में पुनरीक्षित प्राक्कलन विभाग को समर्पित किया गया है। लंबित योजनाओं को ससमय पूरा करने का निदेश दिया गया। अन्य योजनाओं में सौंदर्यीकरण कार्य, स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापन, नौका विहार सामग्री आपूर्ति के कार्य शामिल हैं।

जिला उपायुक्त ने बुरूडीह डैम में तकनीकी खामियों के कारण नौका विहार नहीं होने पर अप्रसन्नता जताते हुए एसडीओ, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, जिला खेल पदाधिकारी को कार्यदायी एजेंसी के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर समस्या को हल करने का निदेश दिया गया।

Share This Article