Dhanbad: प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शिव कुमार प्रसाद ने धनबाद में स्काउट डेन का किया निरीक्षण

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

संवाददाता, धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य राज्य आयुक्त, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, शिव कुमार प्रसाद ने आज धनबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्काउट-गाइड गतिविधियों और आधारभूत संरचनाओं की गहन समीक्षा की।

धनबाद आगमन पर जिला स्काउट संघ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। शिव कुमार प्रसाद ने धनबाद स्काउट डेन का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने संरचनाओं के उन्नयन और विकास पर जोर दिया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) सह मुख्य जिला आयुक्त (स्काउट), वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सह जिला आयुक्त (स्काउट), और वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक उपस्थित रहे।

निरीक्षण के बाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जहां जिला संघ धनबाद के पदाधिकारियों ने चालू वर्ष में आयोजित स्काउटिंग गतिविधियों का प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने संगठन के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने पर सहमति जताई।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अमित कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) विनीत कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजित कुमार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी प्रभात कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शिव कुमार प्रसाद ने स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने और बच्चों में नेतृत्व कौशल के विकास के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान किया।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।