रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए गया-रांची के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखे समय सारिणी….

KK Sagar
2 Min Read

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्नीशियन पद की परीक्षा के मद्देनजर गया और रांची के बीच एक जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन (03640/03639) चलाई जाएगी। यह ट्रेन कोडरमा, गोमो, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी और मुरी होते हुए चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे।

03640 गया-रांची परीक्षा स्पेशल

तारीखें: 19, 22, 23, 25, 26, 27, 28, 29 दिसंबर 2024

समय: गया से दोपहर 2:45 बजे प्रस्थान

स्टॉपेज

कोडरमा: 3:55 बजे

हजारीबाग रोड: 4:28 बजे

पारसनाथ: 4:50 बजे

नेसुब गोमो: 5:30 बजे

धनबाद: 6:30 बजे

कतरासगढ़: 7:15 बजे

चंद्रपुरा: 7:58 बजे

बोकारो स्टील सिटी: 8:35 बजे

मुरी: 9:40 बजे

गंतव्य: रांची रात 11:00 बजे पहुंचेगी।

03639 रांची-गया परीक्षा स्पेशल

तारीखें: 21, 23, 24, 26, 27, 28, 29, 31 दिसंबर 2024

समय: रांची से रात 12:30 बजे प्रस्थान

स्टॉपेज

मुरी: 1:30 बजे

बोकारो स्टील सिटी: 2:50 बजे

चंद्रपुरा: 3:35 बजे

कतरासगढ़: 4:10 बजे

धनबाद: 4:50 बजे

नेसुब गोमो: 5:35 बजे

पारसनाथ: 5:55 बजे

हजारीबाग रोड: 6:18 बजे

कोडरमा: 6:50 बजे

गंतव्य: गया सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही है। यात्रियों से समय सारणी का ध्यान रखने और समय से स्टेशन पहुंचने की अपील की गई है।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....