Jamshedpur : फ्लावर शो में उमड़ रही खूब भीड़, 8000 रुपये का गमला बना आकर्षण का केंद्र

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 29 दिसंबर 2024 से 1जनवरी 2025 तक फ्लावर शो का आयोजन किया गया है। जिसमे लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। हार्टिकल्चर सोसाइटी द्वारा चार दिवसीय फ्लावर शो व रोज फेडरेशन द्वारा गुलाब प्रदर्शनी का आज दूसरा दिन है।गुलाब प्रदर्शनी में आज पुरस्कार वितरण समारोह भी किया जा रहा है। इसमें टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन विजेताओं को पुरस्कृत कर रहे है

आयोजन के दूसरे आज सोमवार को भी खूबसूरत फूलों को निहारने और फूलों के साथ कैमरे में अपनी तस्वीरों कैद करने लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। गोपाल मैदान एक से बढ़कर एक फूलों की खुशबू से महक रहा है। इस फ्लावर शो में खूबसूरत फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई हैं। इनमें कई तरह के गुलाब, गेंदा, डहेलिया, गुड़हल, पिटूनिया, चंद्रमौली फूलों के पौधे लोगों के खूब भा रहे हैं।

फ्लावर शो में हर तरफ फूल ही फूल नजर आ रहे हैं। ये बालू और फ्लाई ऐश में लगाए जा सकते हैं। शो में लगे बोनसाई भी आकर्षण का केंद्र हैं। फ्लावर शो में बरगद, पीपल, नीम, आम समेत कई पौधे हैं। फ्लावर शो देखने आने वालों ने फूलों के पौधे भी खरीदे।

फूलों में गुलाब, गुड़हल, गेंदा, पिटुनिया के पौधों की खूब बिक्री हो रही। इसके अलावा खूबसूरत गमलों का भी स्टॉल लगा रखा है। यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत गमले मौजूद हैं। इसमें नर्सरी स्टाल में एक गमला आया है जिसकी कीमत 8000 रुपये है जो शो में आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस गमले की परिधि 34 इंच है जिसमें 20 फुट तक ऊंचे पौधें को लगाया जा सकता है।

Share This Article