संवाददाता, धनबाद: उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में जम्मू तवी यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किए गए हैं। इसके तहत कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, तो कुछ का आंशिक प्रारंभ और समापन किया जाएगा। वहीं, कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
निरस्त ट्रेनें:
- सियालदह-जम्मू तवी हमसफर (22317): 24 फरवरी और 3 मार्च 2025
- जम्मू तवी-सियालदह हमसफर (22318): 26 फरवरी और 5 मार्च 2025
- कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस (13151): 1 मार्च से 4 मार्च 2025 तक
- जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152): 3 मार्च से 6 मार्च 2025 तक
आंशिक समापन:
- 18101 टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस और 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस स्पेशल: 30 जनवरी से 4 मार्च 2025 तक इन ट्रेनों का समापन अमृतसर स्टेशन पर होगा।
आंशिक प्रारंभ:
- 18102 जम्मू तवी-टाटा एक्सप्रेस और 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल: 2 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक इन ट्रेनों का प्रारंभ अमृतसर स्टेशन से होगा।
पुनर्निर्धारित ट्रेनें:
- 03309 धनबाद-जम्मू तवी स्पेशल: 14, 18, 21 और 25 जनवरी 2025 को धनबाद से 90 मिनट की देरी से चलेगी।
- 03310 जम्मू तवी-धनबाद स्पेशल: 15, 19, 22 और 26 जनवरी 2025 को जम्मू तवी से 140 मिनट की देरी से चलेगी।
निरस्त परिचालन:
- 03309 धनबाद-जम्मू तवी स्पेशल: 28 जनवरी 2025 को संचालन रद्द।
- 03310 जम्मू तवी-धनबाद स्पेशल: 29 जनवरी 2025 को संचालन रद्द।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त कर लें।